March 8, 2026

एवीटीएस पुलिस ने दो वाहन चोरों को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने दो वाहन चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिरदेश निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह लेजर टाउन पार्क, गेट नंबर -1 सेक्टर-12 पर फूड डिलीवरी देने गया था जहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। जिस पर थाना सेंट्रल में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने कुलदीप (40) निवासी गांव बहबलपुर बल्लभगढ़ फरीदाबाद व महेंद्र (28) निवासी गांव सिगार खेडा जिला नुहूं को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।