September 27, 2026

सभी प्रदेश वासियों को 350 वे प्रकाशोत्सव दिवस की शुभकनाएं : विपुल गोयल

Faridabad/Alive News : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव दिवस पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर 15 मैं श्री सिंग साहब गुरूद्वारे में मत्था टेकने के बाद प्रदेशवासियों को अपनी व बीजेपी सरकार की तरफ से शुभकनाएं दी | गोयल ने कहा कि हमें गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए | सत्य और नैतिकता की रक्षा की लिए उनके चार सुपूत कुर्बान हुए | उन्होंने सच्चाई की लड़ाई में अपनी जान भी कुर्बान की | उनकी जहबाज़ी विश्वप्रसिद्ध है और दुनिया भर में करोड़ो युवाओं को आज भी प्रेरित करती है | हमें सभी को उनसे सीख लेनी चाहिए और अपनी ज़िन्दगी का कुछ समय दूसरों की मदद में व्यतीत करना चाहिए | आज प्रकाशोत्सव दिवस पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से सत्य और नैतिकता का साथ देने की अपील की |

गोयल ने कहा –
”आज असत्य और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले का गुरु का जन्मदिन है
आज सामाजिक समरसता की बात करने वाले महात्मा का जन्मदिन है
आज राष्ट्र की एकता की बात करने वाले महान गुरु का जन्मदिन है
एक ऐसे गुरु का जन्मदिन है, जिनकी दी हुयी शिक्षा पर देश और देशवासी गर्व करते हैं |एक ऐसे गुरु जिन्होंने इंसान की बजाय ग्रन्थ को गुरु बनाने की शिक्षा दी।”