March 10, 2026

यू ट्यूबर एलविश यादव के घर पर फायरिंग करने के मामलें एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 व सैंट्रल की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यू ट्यूबर एलविश यादव के घर पर फायरिंग करने के मामलें में वांछित आरोपी ईशांत (उम्र19) निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद को मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 व सैंट्रल की पुलिस ने यू ट्यूबर एलविश यादव के गुड़गांव स्थित मकान पर गोली चलाने के मामले में वांछित आरोपी इशांत गांधी की गांव फरीदपुर में आने की सूचना मिली। क्राईम ब्रांच सेक्टर सैंट्रल की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरीदपुर से नीमका रोड़ सेक्टर 77 पर नाकाबंदी की, तभी एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिया। परंतु उसने तेजी से मोटरसाईकिल वापिस मोड़कर भागने की कोशिश की तो मोटरसाइकिल गिर गई और वह पैदल भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किया। तो आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर चार फायर किये। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में ईशांत गांधी (उम्र19) के दाहिने पैर पर लगी।

जिसको घायल अवस्था में काबू किया। जिसके पास एक अवैध देसी पिस्टल थी। जिसको इलाज के लिए बी.के. अस्पताल लाया गया। जिसकी स्थिति सामान्य है। घटना के संबंध में थाना बीपीटीपी में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।