March 10, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : टेलीग्राम टास्क के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खाता आगे ठगों को दे दिया था। दोनों आरोपी 12th पास है तथा प्राईवेट जॉब करते है। एक को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-18, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 26 नवम्बर 2024 को उसे व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने बारे मैसेज प्राप्त हुआ। फिर ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज और उसे टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा दिया। जहां पर उसको टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे कुछ टास्क दिये गये, जिसके बदले उससे टास्क के नाम पर 4 लाख 30 हजार रूपये ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विश्वास (उम्र25) व पंकज (उम्र21) निवासी गांव बालधव कला जिला रेवाडी को गिरफ्तार किया है।