September 27, 2026

कांग्रेसी कार्यकत्ताओं ने 68वीं पुण्यतिथि पर बापू को किया याद

फरीदाबाद : राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी की 68वीं पुण्यतिथि पर आज फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने अपने सैक्टर-9 स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धांजली दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेनू चौहान, ओमपाल टोंगर, राकेश भडाना, ज्ञानचंद आहुजा, गोल्डी बरेजा, राजबीर चौहान, विनोद कौशिक, रामप्रवेश, पं भगतराम शर्मा, नरेन्द्र देव उपाध्याय सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा के पुजारी महान देशभक्त, स्वतंत्रता सग्रंाम के नेता, महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर कृतज्ञ देश उनको शत-शत नमन करता। उनके बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा। जिस प्रकार गांधी ने बिना गोली और लाठी चलाए अंग्रेजी हुकूमत का सामना किया और उन्हे देश छोडने पर मजबूर कर दिया।

उन्होने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमेशा प्रेरणादायक रहा हैं, उन्होने संपूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा के बल पर जिया और लोगो को हमेशा इसी की प्रेरणा देते रहें। जिसके कारण पूरा देश उनका अनुयायी बन गया था। उन्होंने कहा कि हमे भी महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाये मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। अपने बच्चों को उनकी शिक्षाओं के बारें मे बताना चाहिए। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया हैं।