Faridabad/Alive News : आज हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर एचएससीबी यूनियन के त्रिवार्षिक चुनावों की श्रृंखला में ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के अधिनस्त आने वाली पल्ला स्तिथ सबडिवीजन तिलपत में यूनिट ओल्ड के प्रधान सुनील चौहान की अध्यक्षता सहित यूनिट के सचिव रविदत्त शर्मा बतौर चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण रूप से चुनाव कराए गए ।
जिसमे सबडिवीजन तिलपत के कर्मचारियों ने परवीन शर्मा एलएम को प्रधान, पवन चंदीला एएलएम को उपप्रधान-1, भागीरथ एलएम को उपप्रधान-2, नरेश एलएम को सचिव, सुभाष एलएम को सहसचिव-1, अमनदीप एएलएम को सहसचिव-2, अरुण कुमार एलडीसी को कैशियर, भीम नागर एएलएम को संगठनकर्ता-1, दीपक एएलएम को संगठनकर्ता-2, चन्दर वीर एएलएम को संगठनकर्ता-3 व नवीन राणा डीईओ को संगठनकर्ता-4 के पद पर कर्मचारियों ने अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से चुना गया, इसी के साथ साथ दूसरी ओर बल्लभगढ़ डिवीजन की सिटी-3 में यूनिट प्रधान मदन गोपाल शर्मा की अध्यक्षता व यूनिट सचिव सुरेन्दर शर्मा के नेतृत्व में चुनाव कराए गए जिसमे सिटी-3 से प्रदीप बेनीवाल एलएम को प्रधान, मनोज सोलंकी एएफएम को उपप्रधान, प्रेम सिंह एएफएम को सचिव, भगत सिंह एलडीसी को सहसचिव, ललित एलडीसी को कैशियर, अनिल एलएम को संगठनकर्ता-1, अजित एएलएम को संगठनकर्ता-2 के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया ।
जिसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन में अपने अपने पद की गोपनीयता के लिये चुने गए सभी नए पदाधिकारियों को यूनियन के नेता राजबीर हरफला ने सभी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए शपथ ग्रहण कराई ।

