March 12, 2026

अभियान एक जीवन को लेकर सचिव मोना सिंह ने लोगों को किया जागरूक

Palwal/Alive News : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा सडक़ मार्गों के नजदीक कार्येक्रम आयोजित कर जनमानस में सडक़ सुरक्षा के प्रति संवेदनाओं का संचार किया जा रहा है। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मोना सिंह ने सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान एक जीवन को लेकर आज अभियान के दूसरे दिन अलावलपुर चौक, बस स्टैण्ड के पास, सरस्वती महिला महाविद्यालय के पास तथा आगरा चौक राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए पे्ररित किया।20160724_111854

अभियान के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मनीष सहगल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तकनीकी प्रबन्धक धीरज सिंह व पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत,अधिवक्ता नवीन रावत, अधिवक्ता हंसराज शांडिल्य,राजेन्द्र सिंह,सुभाष शर्मा व पैरा विधिक सेवक अल्पना मित्तल ने भी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। जिन वाहनों पर रिफलेक्टर नही लगे थे उन पर