March 11, 2026

लड़की का फोन छीनने वाला युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने फोन छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 सितंबर को सेक्टर-37 स्थित डी.ए.पी. पब्लिक स्कूल के सामने हुई थी।

शिकायत के अनुसार, जब लड़की फोन पर बात करते हुए गुजर रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। इस पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव (23), निवासी जैतपुर दिल्ली, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ में संजीव ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने यह वारदात की थी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।