May 20, 2024

यमुना नदी में गिरने से हुई युवक की मौत, 14 घंटे बाद शव बरामद

Faridabad/Alive News: गांव शाहजहांपुर में खेत गए युवक की यमुना में डूबने के मामले में डीसीपी बल्लबगढ़ कुशल सिहं के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम गुरुग्राम व सोनीपत को, डुबे युवक की तलाश के लिए बुलाया था। युवक को आज यमुना में मृत अवस्था में तलाश कर लिया गया है।

गांव शाहजहापुर में यमुना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद बल्लबगढ़ कुशल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने गुरुग्राम और सोनीपत में डूबे युवक की तलाश शुरू कर युवक का मृत शव बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक अपने साथियों के साथ अपने खेत पर किसी काम से गया था। जो युवक के खेत यमुना से सटे हुए होने के कारण युवक का यमुना के किनारे पेर फिसल गया और यमुना में गिर गया। जो साथ गए साथियों ने युवक को बचाने के लिए आवाज लगाई। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने युवक को देखा जो नज़र नही आया।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। थाना प्रबन्धक छायसां और एसडीआरएफ टीम की सहायता से युवक को आज शाहजहांपुर यमुना एरिया से बरामद कर लिया गया है। मृतक की लाश को पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया है। मृतक राहुल 12वीं पास करने के बाद प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा था।