June 2, 2024

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साएं लोगो ने किया हाईवे जाम, 150 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज

Palwal/Alive News: एनएच-19 को जाम करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने सैंकड़ो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जंगशेर के अनुसार गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि अटोहां गांव के समीप हाईवे को दोनों तरफ से जाम कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बहरोला गांव निवासी दूधिया कर्मवीर की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। आवागमन करने वाले लोग जाम फंसे रहे।

लगभग दो घंटे हाईवे जाम रहा। जाम लगा रहे लोगों ने डीएसपी यशपाल खटाना के आश्वासन के बाद जाम को खोला। जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से चल पाया। पुलिस ने इस मामले में 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।