March 9, 2026

डी.ए.वी. महाविद्यालय में युवाओं ने दिया “नशामुक्ति” का संदेश

Faridabad/Alive News: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में लाइब्रेरी विभाग, एन.सी.सी., एन.एस.एस. और एंटी ड्रग्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का थीम “ड्रग्स अवेयरनेस” रखा गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर राखी ने पहला स्थान प्राप्त किया, आयुष को दूसरा पुरस्कार मिला, जबकि भूमिका गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार शिखा को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन लाइब्रेरी कन्वीनर डॉ. जितेंद्र ढुल, को-कन्वीनर डॉ. अंजू गुप्ता, एंटी ड्रग्स कन्वीनर डॉ. योगेश, को-कन्वीनर डॉ. सारिका सैनी, लाइब्रेरियन सुश्री रितु, नेत्रपाल, डॉ. मीनाक्षी कौशिक एवं सुश्री कविता शर्मा की देखरेख में किया गया।