March 12, 2026

603 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 603 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई 11 मार्च को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बतख तालाब, ओल्ड फरीदाबाद इलाके में छापेमारी कर आमिर (26) निवासी भुड कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 603 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 700 ग्राम गांजा दिल्ली के प्रहलादपुर से 5 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ गांजा वह पहले ही बेच चुका था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।