Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पेंटाज़ोसाइन लैक्टेट इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने की।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल (27), निवासी मोलडबंद, दिल्ली के रूप में हुई है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कपिल तिगांव क्षेत्र में नशे के इंजेक्शन बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया।
पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह एक इंजेक्शन 400 रुपये में खरीदकर 1000 रुपये में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की है।
फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

