March 13, 2026

डकैती के प्रयास में फरार युवक 19 साल बाद गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना शहर बल्लबगढ़ प्रभारी की टीम ने डकैती के प्रयास करने पर सजा मिलने के बाद अदालत से 19 साल से पीओ आरोपी गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शहजाद है आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव बिशंबरा का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2001 में थाना शहर बल्लबगढ़ के एरिया में अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार के साथ डकैती डालने का प्रयास किया था तब पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया था।

आरोपी से मौके से बटनदार चाकू बरामद हुआ था। जिसमें सभी पाचों आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी वर्ष 2004 माननीय अदालत के द्वारा पीओ घोषित किया था, जो आरोपी 19 साल से लगातार फारार चल रहा था। फरार आरोपी की तलाश मे पुलिस समय समय पर रेड करती रही। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।