April 20, 2024

नन्हे छात्रों ने स्वच्छता के प्रति दिखाया जोश

Faridabad/Alive News : दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयन्ती से पूर्व भारतीय इतिहास में गांधी जी के योगदान और उनके स्वच्छता के प्रति प्रेम को दर्शाते हुए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

यह आयोजन विद्यालय की मुख्याध्यापिका रश्मि सिंह के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का महत्त्व बताते हुए स्वच्छता मिशन की शुरूआत की। उन्होंने सर्वप्रथम खुद झाडू उठाकर बच्चों को सफाई के लिए जागरूक किया।

बच्चों ने भी इस अभियान में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया इस अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी अपना योगदान दिया। इस अभियान का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल एवं मैनेजर प्रयास दलाल के दिशा-निर्देशन में किया गया।