July 2, 2024

रोज दौड़ने के फायदे जान कर हो जाऐगे हैरान, पढ़िए खबर

Health/ Alive News: एक स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें रोजाना व्यायाम के लिए कम से कम 30 मिनट जरूर निकालने चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप जिम जाकर वजन उठाएं या रोज योग करें, बल्कि कुछ साधारण एरोबिक एक्सरसाइज करके भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। पैदल चलना, साइकिलिंग, स्विमिंग और रस्सी कूदना आदि कुछ ऐसी सरल एक्सरसाइज हैं, जो करने में आसान हैं और सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। अगर आप जिम जाकर कोई गहन शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो इन सरल एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करके आप कई गंभीर रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं और रोग मुक्त रह सकते हैं।

रोज दौड़ने के फायदे-

जॉगिंग करने से एंडोर्फिन नामक फील गुड हार्मोन रिलीज होता है। इस तरह यह मूड में सुधार करके चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक स्थितियों से उबरने में मदद करती है। यह अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने का एक बेहतरीन तरीका है। सिर्फ 30 मिनट जॉगिंग करने से आप आसानी से 250 से 300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इससे आपको शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने में बहुत मदद मिल सकती है।

फेफड़ों के स्वास्थ्य और उनकी कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए यह एक बेहतरीन व्यायाम है। इससे ऑक्सीजेनेशन में सुधार होता है और फेफड़ों बेहतर तरीके से कार्य करते हैं। अगर आप लंबे समय तक धीरे-धीरे मध्य गति से दौड़ते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता नहीं, बल्कि कंट्रोल में रहता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उनके लिए यह बहुत लाभकारी है।

नियमित जॉगिंग करने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। जिन लोगों रात में नींद न आने की समस्या या नींद के दौरान बेचैनी का अनुभव होता है, जॉगिंग करने से उनकी समस्या दूर हो सकती है। जॉगिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार अन्य कारक जैसे मोटापा और डायबिटीज आदि से बचाव में भी मदद करता है, जिससे यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी व्यायाम बन जाता है।

नोट- अलाईव न्यूज़ इस खबर की पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए अपने डाॅक्टर कि सलाह ले।