September 19, 2026

केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए 13 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, खबर में पढ़िए पूरी डिटेल

New Delhi/Alive News: केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन जमा करना करने की आखिरी तारीख बुधवार, 13 अप्रैल 2022 को है। ऐसे में जिन इच्छुक पैरेंट्स ने अभी तक फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। साथ ही, पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे अपने बच्चे के लिए प्रवेश फॉर्म शाम 7 बजे तक ही भर सकेंगे।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित देश और विदेशों में स्थित 1248 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2022 से शुरू की गयी थी। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च थी। हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा एक सम्बन्धित याचिका की सुनवाई के दौरान दिए गए आदेश के मुताबिक ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दी गयी थी।

इन स्टेप मे करें अप्लाई
केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आधिकारिक प्रवेश पोर्टल, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। फिर मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करके पंजीकरण करें। इसके बाद केवीएस अप्लीकेशन फॉर्म को भरें और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और सबमिट करें। साथ ही, सबमिट किए गए अप्लीकेशन फॉर्म की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।