March 28, 2024

वार्ड-33 की जनता का योगेन्द्र सिंह को मिल रहा समर्थन

Faridabad/Alive News : वार्ड-33 के निर्दलीय प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह ने अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान सैक्टर-11 और सैक्टर-4आर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी तथा जीतने के बाद समस्याओं का समाधान करने का वायदा भी किया। इस अभियान में उन्हे युवा शक्ति का समर्थन रहा। वहीं बुजुर्गो ने भी उन्हे भरपूर आर्शीवाद दिया। इस दौरान योगेन्द्र सिंह को धनसिंह तंवर, रामवीर नांहा, शेखर धवन, आर.सी.जिंदल, अशोक शर्मा, जगमोहन चौधरी व मनोज चौधरी ने समर्थन देने के बाद कहा कि उन्हे योगेन्द्र सिंह जैसा युवा पार्षद चाहिए जो सैक्टर की समस्याओं का निदान करा सके।

सैक्टर-4आर से युवा प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह को सैक्टर के प्रधान एके शर्मा, मुकेश त्यागी, एलसी जैन,संदीप शर्मा व सुनील यादव सहित मौजूद लोगों ने उन्हे जीताने का आश्वासन दिया। हमारे संवाददाता ने वार्ड-33 के प्रत्याशी योगेन्द्र से राजनीति में आने का मुख्य कारण व चुनावी एजेंडे पर चर्चा की तो योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद से जनता निराश हो चुकी है। पूर्व पार्षद कार्यकाल के दौरान कोई काम नहीं करा पाया। उन्होंने यह भी कहा कि जीतने के बाद पूर्व पार्षद ने वार्ड में सामाजिक सरोकार तक छोड़ दिया था। लेकिन चुनाव आते ही उनका सामाजिक आदान-प्रदान तथा फोन भी रिसव होना शुरू हो गया है।

योगेन्द्र ने कहा कि समय के साथ हमारे पार्षद बदलते रहते है यह व्यवहार उनका वार्ड की जनता से छुपा नहीं है। चुनावी एजेंडे को लेकर योगेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड-33 में घनी आबादी होने के कारण सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। सीवर के ढ़क्कन गायब है, वार्ड में पार्क और गलियों की सफाई न के बराबर है। इस कारण क्षेत्र में बिमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर कहा कि इस सरकार में लॉयन ऑर्डर नाम की कोई चिडिय़ा नहीं है जिससे क्षेत्र की बहन-बेटियों की सुरक्षा हो सके। योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरी जीतने के बाद पहली प्राथमिकता एक बेटे के रूप में लोगों के बीच रहूंगा और क्षेत्र में फैली समस्याओं का निदान करूंगा।