July 8, 2026

संक्रमित पुलिसकर्मियों को जल्द स्वस्थ होने के लिए दी जा रही है योगा क्लास

Faridabad/Alive News: वैश्विक महामारी के चलते पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। #Corona2ndWave फ़रीदाबाद में 296 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिसमें से अभी तक 55 पुलिसकर्मी ठीक हुए हैं, 235 इलाज पर हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस कर्मियों को जल्द स्वस्थ करने के लिए सर्व समृद्धि योगा सेंटर की योग गुरु प्रियंका सिन्हा डीसीपी एनआईटी डॉ अंशु सिंगला के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों को योग की ट्रेनिंग दे रही है।सर्व समृद्धि योगा सेंटर पुलिस कर्मियों को निशुल्क ऑनलाइन योगा ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।

लोग और संस्थाएं पुलिस की मदद करने के लिए आगे आ रही है।जूम मिटिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों को सर्व समृद्धि योगा सेंटर की प्रोफेशनल ट्रेनर प्रियंका सिन्हा के सहयोग से कोरोनावायरस से पीड़ित पुलिसकर्मियों को योग सिखा रही हैं।डॉ.अंशु सिंगला का मानना है कि योग और प्राणायाम से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योग से बढ़कर कुछ नहीं हैं। सर्व समृद्धि योगा सेंटर महामारी के समय में जन सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों को निशुल्क योगा सिखाने का बेहतरीन कार्य कर रहा है।इस दौरान डॉ अंशु सिंगला ने योगा टीचर प्रियंका सिन्हा और उनके योगा सेंटर समृद्धि की सराहना करते हुए निशुल्क ट्रेनिंग के लिए उनका धन्यवाद किया।