March 10, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सयूवी ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर दो हिस्सो में बंटा

Faridabad/Alive News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ाैली अंडरपास के नजदीक एक्सयूवी ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। एक्सयूवी की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सो में बंट गया। ट्रैक्टर पर सवार चार लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाे गये। लोगों ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक के साले संजय ने बताया कि उसका जीजा ट्रैक्टर चला रहा था और ट्रैक्टर पर चार लाेग सवार थे। इनमें सबसे ज्यादा चोट चालक उसके जीजा और उनकी बहन लीला देवी को गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिनकाे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कहना था कि एक्सयूवी कार चालक ने नशा किया हुआ था। उन्होंने बताया कि एक्सयूवी कार चालक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसकी वजह से ट्रैक्टर के दाे टुकडों हाे गये।

लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को क्रेन से हटवाया और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।