May 6, 2024

हरियाणा सरकार के बजट पर कामकाजी महिलाओं और गृहिणयों ने दी ये प्रतिक्रिया

Faridabad/Alive News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री राज्य का आम बजट पेश किया है। वहीं घर और किचन के बजट से परेशान महिलाओं को इस बजट से बड़ी राहत मिलने की काफी उम्मीद थी। लेकिन जब शहर की कामकाजी महिलाओं और गृहिणी महिलाओं से बजट पर बात की गई तो कामकाजी महिलाओं ने बजट पर खुशी जताई। लेकिन गृहणियों में बजट को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

बजट पर गृहणियों ने कहा कि हमें ऐसे बजट की उम्मीद नहीं थी। यह बजट ऐसा है, जिसमें गृहणी महिलाओं को सरकार ने किसी प्रकार की कोई राहत नही दी है। घरेलू महिला की सबसे बड़ी जरूरत किचन के बजट में सामंजस्य बैठाना है, जिसका इस बजट में कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में कामकाजी महिलाओं ने बजट को बेहतर बताया।

क्या कहना है महिलाओं का
इस बार बजट पूरी तरह से समझ से बाहर है। इसमें महिलाओं की जरूरत का कोई ख्याल नहीं रखा गया है, और न ही मंहगाई से किसी प्रकार की कोई राहत दी गयी है। उम्मीद थी कि इस बार घरेलू गैस की कीमतों पर जरूर रोक लगेगी। लेकिन इस बार बजट ने पूरी तरह से निराश किया है।
-पुष्पा, गृहणी

इस बजट में पहली बार कामकाजी महिलाओं के बारे में चर्चा की गई है। जो पूरी तरह से नई विचारधारा है। यह सही है कि कई महिलाओं और लड़कियों को अपने घर से दूर रहकर काम करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी होती है सुरक्षा। जिसके बारे में सरकार ने सोचा है और फरीदाबाद, गुरुग्राम में महिलाओं के रहने के लिए होस्टल बनवाने की बात कही है। जो बहुत अच्छा कदम है।
-संध्या कुमारी, कामकाजी

इस बजट में गृहणियों को कोई राहत नही मिली है। सरकार ने गृहणी महिलाओं को ना तो एलपीजी पर कोई छूट दी है और नाही घर के राशन जैसे सरसों तेल, सब्जियों पर किसी प्रकार की कोई राहत दी है। वहीं अगर बात करे एलपीजी पर महिलाओं को मिलने वाली सब्सिडरी के बारे में तो अब वह भी नही मिलती है। महंगाई बढ़ रही है ऐसे में माद्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं के लिए घर का बजट मेंटेन करना बहुत बड़ी समस्या बन गयी है।
-हेमलता, गृहणी

बजट में सरकार ने लगभग सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर पूरा फोकस किया है। लेकिन वहीं महिलाओं को केवल कुछ ही सुविधा दी है। इस बजट में महिलाओं पर सरकार ने बहुत कम ध्यान दिया है। यह बजट महिलाओं के लिए बहुत निराश करने वाला है।
-महेश्वरी, गृहणी