September 19, 2024

भाजपा के प्रदेश महामंत्री का टिकट काटने से वर्करों में रोष

Kurkshetra/Alive News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहबाद विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी का टिकट काटने से भाजपा वर्करों में रोष है। वे सुभाष कलसाना का टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं।

इसको लेकर आज भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने हर मिलापी कृष्ण मंदिर धर्मशाला में बैठक की और हालात व अगले फैसले पर चर्चा की। यहां दावा किया गया कि 200 पदाधिकारियों के त्यागपत्र आ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी शाहबाद से भाजपा की टिकट के दावेदार थे। भाजपा ने पहली लिस्ट में उनकी बजाय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष कलसाना को कैंडिडेट बना दिया। इससे कार्यकर्ताओं में दो दिनों से रोष हैं और वे अपने त्यागपत्र भी लिख रहे हैं।