May 2, 2024

फैक्ट्री में बर्नर फटने से कर्मचारी की मौत

Faridabad/Alive News : सेक्टर-24 स्तिथ औद्योगिक क्षेत्र में पेंट बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार को बर्नर फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। इससे फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

मृतक का नाम हुसैन खान है, जो की मूल रूप से राजस्थान के जिला धौलपुर राजा खेड़ा के रहने वाले थे। वे यहां पत्नी व भाई के साथ पर्वतीय कालोनी में रहते थे। उनके भाई नसीम ने बताया कि हुसैन खान सेक्टर-24 स्थित बीजी फैक्ट्री में काम करते थे। इसमें पेंट बनाने का काम होता है। चार महीने से नसीम भी भाई के साथ इसी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। फैक्ट्री में गुरुवार को भट्टी में पेंट उबाला जा रहा था। इस दौरान बाकी मजदूर ऊपर काम कर रहे थे। हुसैन खान भट्टी का तापमान देखने के लिए गए थे। इसी दौरान बर्नर फट गया। इसमें वे बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।