October 8, 2026

इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का शुभारंभ

Faridabad/Alive News : सेक्टर-4, स्थित पटेल नगर शिव मंदिर के पास इंटरलॉकिंग लगाने के कार्य का शुभारंभ आज (सोमवार) को हो गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने नारियल फोड़कर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य की लागत तकरीबन 10 लाख रूपए है। पटेल नगर पहुंचे युवा भाजपा नेता अमन गोयल का क्षेत्रवासियों ने पुष्प माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इंटरलॉकिंग टाइल्स का शुभारंभ होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान अमन गोयल ने कहा कि पटेल नगर की प्रगति के लिए किए जाने वाले कार्यो में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अमन गोयल ने कहा कि पटेल नगर की एक–एक गली को पक्का कराया जायेगा व और भी जरुरतमंद सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। युवा भाजपा नेता अमन गोयल का स्थानीय लोगों ने धन्यवाद किया और मंत्री विपुल गोयल द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की।