Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य महिला आयोग 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) को दोपहर तीन बजे बी.के. सिविल अस्पताल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय की बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं पर जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें। साथ ही इसी दिन अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इस पहल का मकसद पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना और स्थिरता के प्रति समाज को प्रेरित करना है।
महिला आयोग ने आमजन से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने और वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

