July 18, 2026

हस्ताक्षर अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Baban/ Alive News : महिला बाल विकास विभाग के द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाबैन के आंगनवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और उपस्थित महिलाओं ने इस हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

जिसमें महिलाओं को बेटीयों की शिक्षित करने के प्रति प्रेरित किया गया। इस मौके पर सुपरवाईजर कुसम कंबोज, पुष्पा देवी व अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में आईसीपीएस विभाग द्वारा बच्चों में लैंगिक अपराधों के कानुनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।