May 3, 2024

महिलाओं के जागरूक हुए बिना नही हो सकता महिला सशक्तिकारण : उषा सरोहा

Faridabad /Alive News : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्षा उषा सरोहा ने कहा कि एक तरफ महिला विरोधी वातावरण बनाया जा रहा है दूसरी तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकारण के लोक लुभावने नारे लगाये जा रहे हैं। इन नारो के प्रचार प्रसार पर करोड़ों रूपये खर्च किये जा रहे है जबकि महिलाओ के विकास से सम्बंधित योजनाओं के बजट में भारी कटोती है। उषा सरोहा ने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, महगाई व गरीबी के चलते महिलाओं को कम से कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। निजी व सरकारी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को मेहनत की भारी लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी में खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाएं जो कि महिने में 250-300 रूपये कमा पाती है उनकी स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाओं का सरकारी स्कीमों में कितना शोषण हो रहा है।
इसके आलवा आशा, मिड डे मिल, आंगनवाडी वर्कस, हैल्पर्स आदि को ना तो कर्मचारी माना जाता है और ना ही मजदूर। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सरकारी विभागों में भी लाखों महिलाएं अस्थाई काम कर रही हैं जिन्हें ना पूरा वेतन मिलता हे और ना ही नौकरी की सुरक्षा है। निजी क्षेत्र में स्थितियां और भी खराब है। समान काम समान वेतन, पक्का रोजगार काम के घण्टे तय करने के लिए व बेगर करवाने  आदि के खिलाफ मांग उठाने वाले कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। महिलाओं को कार्यस्थलों पर शारीरिक व मानसिक शोषण दिन पर दिन बढता जा रहा है। समाज में भी महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं जिसे हम सहन नहीं करेंगे और इसके खिलाफ सदैव अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान व नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि महिलाओं को अपनी स्थिति बदलने के लिए निर्णयकारी जगहों पर आना होगा परंतु मौजूदा सरकार ने पंचायत चुनाव व नगर निकाय चुनावों में असंवैधानिक शर्ते लगाकर महिलाओं व गरीब तबको को चुनाव लडऩे के अधिकार से ही वंचित कर दिया है।
संसद व विधानसभाओ में 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल भी लटकाया गया है। ऐसे समय में महिलाओं का अपने अधिकारो के प्रति जागरूक होना, उनकी सुरक्षा के लिए डट कर खडे होना तथा अन्य अधिकारों को हासिल करने के लिए संघर्ष करना बेहद जरूरी है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति 10 से 14 दिसम्बर को भोपाल में होने जा रहे अपने 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले इन मुददो पर चार जत्थे चला रहे है। इस मौके पर मंजू राज्य कमेटी सदस्य जनवादी महिला समिति, माया देवी नगर निगम फरीदाबाद, ओमवती, अंजू, सुदेश मदर ग्रुप, अनीता डेजी हुड्डा सफाई कर्मचारी संघ, देवेन्द्र शर्मा, बलबीर सिंह, सोहनपाल झाजोरीया सहित अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित थे।