April 19, 2024

महिला टोल फ्री नंबर-112 और महिला हैल्प लाइन नंबर-1091 पर कॉल कर तुरंत प्राप्त कर सकती है सहायता

Palwal/Alive News : महिला विरुद्ध अपराध पर अंकुश लगाने तथा महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के मद्देनजर पुलिस ने महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने राजेश दुग्गल आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। विपरीत परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए विशेष टोल फ्री नंबर डायल 112 व 1091 जारी किए गए हैं।

महिला सुरक्षा के प्रति चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को महिला थाना पुलिस की टीम ने महिला थाना प्रबंधक उप निरीक्षक वनित के नेतृत्व में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्म सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। छात्राओं को बताया कि स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्रा या घरों से बाहर नौकरी करने वाली महिलाओं को किसी प्रकार से डरने की कोई जरुरत नहीं है। उनकी सुरक्षा के प्रति पुलिस हर समय तत्पर है। किसी प्रकार की कोई समस्या पैदा होने व आपातकाल के समय छात्राएं व महिलाएं पुलिस के टोल फ्री नंबर-112 अथवा महिला हैल्प लाइन नंबर-1091 पर कॉल कर सकती है। महिलाओं को अपने आत्म सम्मान के प्रति जागरुक रहना होगा। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर यह जागरुकता अभियान लगातार जारी रहेगा। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में स्कूली छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।