May 5, 2024

इंदिरापुरम में महिला को मारी गोली, पीड़िता ने पति और बेटे पर लगाया आरोप

New Delhi/Alive News : साहिबाबाद मंडी के सामने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह आरोपियों द्वारा एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। यहां नंदग्राम निवासी एक महिला को गोली मार दी गई जिसका आरोप उसने अपने बेहद करीबी पर लगाया है।

जानकारी के अनुसार महिला को कंधे में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति और बेटे पर ही गोली चलवाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया है कि महिला का पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते उसे अपने पति और बेटे पर ही शक है। पुलिस की टीम घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।