March 13, 2026

21 वर्षों से फरार चल रही बावरिया डकैत गिरोह की महिला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने 21 वर्षों से फरार चल रही बावरिया डकैत गिरोह की महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम ज्ञानवती है जो राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है और पलवल जिले के फुलवाड़ी गांव में इसका ससुराल है। वर्ष 1996 में आरोपित महिला ने अपनी महिला साथी कमला और केला तथा अपने पति लक्ष्मी व अन्य दो-तीन साथियों के साथ मिलकर एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

इस मामले में फरीदाबाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था परंतु महिला जेल से पैरोल पर आई थी लेकिन पैरोल समय पूरा होने के बाद आरोपित महिला वापिस जेल नही गई। अदालत ने महिला की गिरफ्तारी के आर्डर जारी किए थे। आरोपित महिला अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदल बदल कर रही थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से महिला को गुड़गांव के ताजपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर किया। इस मामले में अन्य आरोपी महिला कमला की मृत्यु हो चुकी है और केला देवी अभी भी फरार चल रही है जिसे तलाश करके गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपित महिला को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।