March 29, 2024

आठ माह से प्रेमी के साथ रह रही महिला को आयी अपने पूर्व पति की याद, नारी उत्थान केंद्र में पहुंचा मामला

Lucknow/Alive News : मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में पति, पत्नी और प्रेमी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजकर अपनी पत्नी से सारे रिश्ते खत्म कर लिए। आठ माह से प्रेमी के साथ रह रही महिला अब अपने पूर्व पति से बात करने लगी है। इसकी जानकारी प्रेमी को हुई तो दंपती के बीच कलह शुरू हो गई। सोमवार को नारी उत्थान केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए हैं।

यह है मामला
दरअसल, महिला के मुताबिक शादी से पहले उसका मझोला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे। बावजूद इसके महिला के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य युवक के साथ कर दी और शादी के कुछ समय तक महिला का वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चलाता रहा। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पति ने महिला को किसी से फोन पर करते देख लिया। पति के पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि शादी से पहले उसके एक युवक से प्रेम संबंध थे और वह उसी से बात करती है। उस दौरान पति ने ठान लिया कि अब पत्नी को उसके प्रेमी से मिलवाना है।

करीब आठ माह पहले पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ छोड़ दिया और अपने रिश्ते खत्म कर लिए। आठ माह से महिला प्रेमी के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले प्रेमी को पता चला कि पत्नी पूर्व पति से फोन पर बात करती है। तब प्रेमी ने उससे पूछताछ की तो महिला ने बताया कि पूर्व पति ने अपनी बेटी से बात करने के लिए कॉल की थी। पूर्व पति भी अब दूसरी शादी करने जा रहा है।

दोनों साथ रहने को हुए तैयार
जिसके बाद दोनों की काउंसिलिंग की गयी और काउंसिलिंग में पता चला कि
महिला और उसके प्रेमी के बीच बात करने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर प्रेमी ने महिला की पिटाई कर दी। महिला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की थी। यहां से महिला के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया। हालांकि, अब दोनों साथ रहने को तैयार हो गए हैं। महिला अब अपने पूर्व पति से बात नहीं करेगी।