May 21, 2024

950 ग्राम गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-65 प्रभारी की टीम ने नशा तस्करी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।बता दें कि आरोपी महिला के कब्जे से 950 ग्राम गांजा बरामद किया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी रामेती गांव जवा बल्लबगढ़ की रहने वाली है। आरोपी महिला को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से जाट चौक शाहुपुरा आदर्श नगर से काबू किया है। महिला की तलाशी लेने पर 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना आदर्शनगर में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि महिला गांजा को दिल्ली मदन गिरी किसी अनजान व्यक्ति से मुनाफा कमाने के लिए 7000 रूपए में खरीद कर लाई थी। महिला गांजा को जवा गांव के भट्टे पर बेचती थी। आरोपी महिला की जवा गांव में परचुन की दुकान है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।