September 17, 2026

एक करोड की रंगदारी मांगने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने कारोबारी से एक करोड की रंगदारी मांगने के मामले में महिला आरोपी मिथलेश(24) को गिरफ्तार किया है।

थाना सारण में यश अरोडा निवासी न्यू जनता कॉलोनी ने शिकायत में बताया कि उसके पिता किसी काम से हरिद्वार गए हुए थे जहां पर उनके पास रंकित नाम के लडके का कॉल आया और उसने एक करोड की रंगदारी मांगी और पैसे ना देने की सुरत में गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसी रात को दो लडको ने उसके घर की घंटी बजाई और गाली गलौच करने लगे तथा इसके बाद घर के गेट पर गोलियों चलाई और वहां से चले गये। जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओ मे पुलिस थाना सारण में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि जिस फोन से कारोबारी को धमकी दी गई थी उस फोन की मालिक महिला आरोपी मिथलेश वासी डबुआ कॉलोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर किया गया है।