April 20, 2024

हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना से हो रहा है प्रदेश का विकास : मूलचंद शर्मा

Faridabad /Alive News : बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने गत दिवस अपने हलके में 25 लाख रूपए की लागत राशि से होने वाले विकास कार्यों का  उद्घाटन किया। इसमें बल्लभगढ़ के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दिवार को तोड़ कर 10 फ़ीट पीछे किया गया है। जिसे की वहां पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी यह चौराहा स्कूल की दीवार के पीछे होने के कारण काफी चौड़ा हो जायेगा। मूलचंद शर्मा ने इन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना से पूरे प्रदेश का चहुमुखी विकास करने में जुटे हुए हैं।
इसी के फलस्वरुप बल्लभगढ़ हल्के में भी काफी लंबे अरसे से जर्जर हालत में पड़ी हुई सड़कों को सीमेंटिड कर के मजबूत ढांचागत विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी प्रकार स्कूलों में भी कमरों का निर्माण बेहतर ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ हलके में चल रहे सभी निर्माणधीन विकास कार्य तय समय सीमा में ही पूरे हो जाएंगे। लोगों ने विधायक शर्मा को फूल मालाएं व बुक्के आदि भेंट कर के उनका गरम जोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर नगर निगम के  कार्यकारी अभियंता रमन शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी आर सी शर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा के अलावा विष्णु गुप्ता, प्रमोद गिल, बिल्लू यादव, सुभाष लांबा, बिल्लू पहलवान, रवि भगत, महावीर सैनी तथा राजू चौधरी सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।