March 10, 2026

संस्थाओं के सहयोग से शहर जल्द होगा आवारा पशुओं से मुक्त : डॉ. नीतीश परवाल

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए बड़ी पहल की है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुंचाने वाली संस्थाओं के लिए नए रेट टेंडर प्रक्रिया के तहत तय किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शहर से बेसहारा पशु और सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने का कार्य जल्द ही बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक बेसहारा गाय को पकड़ने पर 1100 रूपये, नदी बैल को पकड़ने के लिए 1200 रूपये, बछड़े को पकड़ने के लिए 800 एवं उत्तेजित एवं अन्य सिक पशुओं को पकड़ने के लिए 1300 रूपये तय किए गए हैं।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नीतीश परवाल ने जानकारी दी की फिलहाल नगर निगम में उपरोक्त रेट के अनुसार दो संस्थाएं आगे आई हैं जो निगम के साथ इस कार्य को करेंगे।

फिलहाल नगर निगम में दो संस्थाएं आगे आई हैं, जो निगम के साथ इस कार्य को करेंगी। उन्होंने बताया कि अन्य संस्थाएं भी यदि उपरोक्त रेट और निगम की शर्तों को पूरा करती हैं तो वे भी निगम कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं।

डॉ. परवाल ने कहा कि अभी निगम की दो गाड़ियां इस कार्य में लगी हुई हैं। नई संस्थाओं के जुड़ने से यह संख्या छह से अधिक हो जाएगी और बड़े स्तर पर आवारा पशुओं को सड़कों से हटाकर गौशालाओं में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी