March 7, 2026

फरीदाबाद एनआईटी एक नंबर मार्केट में सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी तेज़, कम कीमतों से बढ़ी ग्राहकों की भीड़

Faridabad/Alive News: एनआईटी एक नंबर मार्केट में विंटर वेकेशन को लेकर नए-नए परिधान सस्ती दरो पर सेल में मिल रहे है। रविवार को इस सेल में खरीदारी करने वाले लोगों की जमकर भीड़ आ रही है। इस मार्केट में सभी वर्ग और सभी जेंडर के लिए सस्ती दरों पर सर्दी के कपड़े मिल रहे है। 

दुकानदारों का मानना है कि इस बार सर्दी अधिक पड़ने वाली है। इस वजह से उन्होंने पहले ही सर्दी के लिए स्टॉक मांगा लिया है। यहां अलग – अलग दुकानदारों द्वारा सेल लगाकर 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक विंटर वेकेशन के कपड़े खरीदे जा रहे है।

सर्दी आते ही एनआईटी की एक नंबर मार्केट में खरीदारी के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। दूर- दूर से लोग यहां खरीदारी करने के लिए आ रहे है। क्योंकि सर्दियों के दौरान इस मार्केट में जगह – जगह सेल लगी रहती है कहि 50 रुपये तो कही 300 रुपये में अच्छे और सुंदर कपड़े मिलते है। इस मार्केट में महिला और पुरुष के लिए ही नहीं बच्चों के लिए भी हर साईज के कपडे मिलते है और वो भी किफायती कीमत पर । इस मार्केट में 50 रुपये में महिला और पुरुष के लिए स्वेटर, 100 रुपये में हुडी और 300 रुपये में कोट व जैकेट मिलती है। कपड़ों का रेट कम होने की वजह से इस मार्केट में प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति आता है और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करता है। कम कीमत और डिजाइन की विविधता इस मार्केट को आम लोगों के लिए सर्दियों में पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन बना रही है।

क्या कहना है दुकानदारों का

ठंड बढ़ने के साथ ही ग्राहकों की संख्या में तेजी आई है और अगले कुछ दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। मार्केट में स्ट्रीट वेंडर्स से लेकर बड़ी दुकानों तक सभी जगह विंटर वियर की विविध रेंज उपलब्ध है।

– रमेश, दुकानदार

इस बार मार्केट में नए डिजाइन, स्टाइलिश कलेक्शन और स्ट्रीट-फ्रेंडली प्राइस रेंज उपलब्ध होने के कारण ग्राहकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक देखी जा रही है। दुकानदार उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले सप्ताह में ठंड और बढ़ने के साथ बिक्री में और इजाफ़ा होगा।

– जयप्रकाश, दुकानदार

क्या कहना है खरीदारों का

बड़े-बड़े मॉल और ब्रांडेड शोरूम की तुलना में एनआईटी एक नंबर मार्केट में अच्छी क्वालिटी के कपड़े काफी कम कीमत पर मिलते हैं। इस मार्केट में बड़ो के लिए ऊनी जैकेट,स्वेटर के साथ बच्चों के लिए विंटर सेट भी आसानी से मिल जाते है। 

– रेखा, स्थानीय निवासी बल्लभगढ़

मैं हमेशा सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए एनआईटी एक नंबर मार्केट में ही आती हुं। क्योकि यहां मुझे कम कीमतों में अच्छे कपड़े मिलते है। यहां मॉडर्न और फैंसी कपड़े भी आसानी से मिल जाते है और आजकल की महिलाओं की कपड़े खरीदने के लिए पहली पसंद ही यह एक नंबर बन चुका है। 

– खुशबू, स्थानीय निवासी अगवानपुर