March 7, 2026

क्या चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग होंगे रिटायर?

Delhi/Alive News: एक दशक से शी जिनपिंग सत्ता में हैं। कयास हैं कि चीन में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। 2018 में ही शी जिनपिंग की पहल पर संविधान बदल गया था, जिसमें कहा गया था कि एक नेता दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा वह पिछले कुछ समय से कम ऐक्टिव हैं और उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी की कई जिम्मेदारियां दूसरे नेताओं को दी हैं। इसके बाद से ही चर्चाएं तेज हैं कि शी जिनपिंग क्या रिटायर होने वाले हैं? करीब एक दशक से शी जिनपिंग सत्ता में हैं और कयास हैं कि चीन में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। यह दिलचस्प है क्योंकि 2018 में ही शी जिनपिंग की पहल पर संविधान बदल गया था, जिसमें कहा गया था कि एक नेता दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। ऐसे में 2027 के नए चुनाव से पहले शी जिनपिंग का रुख उनके रिटायर होने के संकेत दे रहा है

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 24 सदस्यों वाली राजनीतिक समिति की मीटिंग शी जिनपिंग की अध्यक्षता में हुई थी। 30 जून को हुई इस मीटिंग में पार्टी की केंद्रीय समिति की कई टोलियों से जुड़े लोग मौजूद थे। इस दौरान शी जिनपिंग ने इन लोगों को बताया कि वे कैसे समन्वय, निर्णय और जरूरी टास्क पूरे करने पर ध्यान दें। शिन्हुआ न्यूज के अनुसार इन मीटिंग्स से यह संकेत मिलता है कि शी जिनपिंग बैकसीट पर जाना चाहते हैं और रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं।