Faridabad/Alive News: हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व एयर फोर्स रोड व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा की धर्मपत्नी किरण जुनेजा का स्वर्गवास हो गया। श्रीमती किरण जुनेजा अपने पीछे एक पुत्र गौरव जुनेजा व पुत्री कनिका के अलावा भतीज जगदीश जुनेजा, मनीष जुनेजा से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा एन.एच. तीन ई ब्लॉक से चलकर सैनिक कालोनी स्थित शमशान घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा, सतीश फागना, मेयर प्रवीण जोशी, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, पार्षद नीरज भाटिया, महेश लोहिया, भगवान सिंह, सुमन बाला, मनोज नासवा, हरिकृष्ण गिरोटी, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह खट्टर, सागर दुआ, जगदीश जुनेजा, मनीष जुनेजा के अलावा लोगों शोक व्यक्त किया।
हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की पत्नी का निधन

