Faridabad/Alive News: थाना एनआईटी की टीम ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरजपाल निवासी कृष्णा कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की अरुण की मृत्यु हो गई है जिसकी गर्दन पर निशान है। 6 नवंबर को उसका बेटा अपनी ससुराल गया था। जिस शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी पत्नी शिखा (24) (काल्पनिक नाम) निवासी कृष्णा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे। जिसका पता उसके पति अरुण को लग गया था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जब 7 नवंबर को आरोपी महिला का परिवार एक शादी के कार्यक्रम में बदायूं उत्तर प्रदेश चला गया तो उसने अपने प्रेमी के पास फोन कर घर पर बुलाया। आरोपी महिला का प्रेमी अपने अन्य साथियों को लेकर एनआईटी -5 स्थित उसके घर आ गया व बेल्ट से अरुण का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

