July 4, 2024

12 जून का दिन आखि़र क्यों है खास, पढ़िए खबर

Alive special: हर साल दुनियाभर में 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा की गयी थी जिसका उद्देश्य बाल श्रम को रोकना था। भारत में बाल मजदूरी एक बड़ी समस्या है। यह भारत के ऊपर एक बहुत बड़े अभिशाप की तरह है। आज भारत में लाखों बच्चे बाल मजदूर बने हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बाल मजदूरी के मामले में भारत विश्व में पहले स्थान पर आता है। एक सामाजिक बुराई के रूप में संदर्भित, भारत में बाल श्रम एक अनिवार्य मुद्दा है जिससे देश वर्षों से निपट रहा है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए हर साल 12 जून के दिन विश्व बाल मजदूर दिवस मनाया जाता है।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस-

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा 2002 में जिनेवा में मनाया गया था। वहीं इसे 11 जून 2002 को लॉन्च किया गया था। तब से लेकर यह दिवस हर साल मनाया जा रहा है।

12 जून की प्रमुख घटनाएं-

1929 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म हुआ। नाजियों की कैद के दौरान लिखी गई एनी की डायरी को बाद में किताब के रूप में छापा गया, जिसे दुनियाभर में खूब शोहरत मिली।
1962 : अमेरिका में सान फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन क़ैदी भाग निकले। इस जेल को सुरक्षा के हिसाब से अभेद्य माना जाता था और यहां सबसे गंभीर अपराधों वाले कैदियों को रखा जाता था।
1964 : अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्र क़ैद की सजा।
1972 : महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी जी तेंदुलकर का निधन।
1975: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया।
1998 : भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 : पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि।
2001: सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता की शुरुआत।
2007: ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2018: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन से सिंगापुर में मुलाकात की। एक-दूसरे के चिर-प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले इन दोनों देशों के प्रमुखों के बीच हुई यह पहली मुलाकात थी।