September 29, 2024

26 जून क्यों है खास, जानिए आज का इतिहास

Alive Special: देश और दुनिया में 26 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1945 में 26 जून को संयुक्त राष्ट्र को स्वीकार कर लिया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे। 26 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1714 में आज ही के दिन स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 1848 में आज ही के दिन पेरिस में जून दिवस विद्रोह का अंत किया गया था।

26 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

1714: में आज ही के दिन स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
1838: में 26 जून को ही बंगाली उपन्यासकार बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म हुआ था।
1848: में आज ही के दिन पेरिस में जून दिवस विद्रोह का अंत किया गया था।
1870: में 26 जून को ही क्रिसमस को संयुक्त राज्य में एक संघीय अवकाश घोषित किया गया था।
1906: में आज ही के दिन पहला ग्रांड प्रिक्स ले मैन्स, फ्रांस में आयोजित किया गया था।
1945: में 26 जून को ही सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
1949: में आज ही के दिन बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।
1982: में 26 जून को ही एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान ‘गौरीशंकर’ बंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
2000: में आज ही के दिन बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता दी गई थी।
2004: में 26 जून को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया था।
2004:
में आज ही के दिन मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन हो गया था।
2013: में आज ही के दिन उत्तराखंड में 1 बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मृत्यु हो गई थी।