July 3, 2024

क्यों 1 जुलाई को भारत में मनाया जाता है डॉक्टर्स डे

Alive Special: 1 जुलाई 2024 आज के दिन को राष्ट्रिय चिकित्सक दिवस के रुप में मनाया जाता है। दुनियाभर में हर कोई चाहता है कि वह एक स्वस्थ्य जीवन जीए। लेकिन स्वस्थ्य रहने के पीछे हमारे जीवन में डॉक्टर्स का भी काफी महत्व होता है। गंभीर से गंभीर बीमारी से मदद करने में डॉक्टर्स ही हमारी सहातया किया करते हैं।

भारत में 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता डॉक्टर्स डे-

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रसिद्ध डॉक्टर और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है। लेकिन आखिर एक जुलाई ही क्यों ऐसा इसलिए क्यों की इस दिन पर साल 1882 में भारत के मशहूर फिजीशियन डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था। उनका निधन भी 1962 में 1 जुलाई को हुआ था। इसलिए इस दिन उन्हें सम्मान देने के रूप में मनाया जाता है।

इस दिवस को मनाने के पीछे के उद्देश्य को लेकर अगर बात की जाए तो लोगों के बीच डॉक्टर्स और उनके कार्यों के प्रति जागरूक फैलाना ही इस दिन के पीछे महत्व है। डॉक्टर समाज में लोगों को रोगमुक्त रखने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। महामारी के समय में भी अपने समय को देखे बिना डॉक्टर्स ने घंटो भर तक अस्पताल में काम कर लोगों की जान बचाई। साथ ही कई डॉक्टर्स की इस दौरान जान गई भी। इस दिन पर उन्हीं डॉक्टर्स के बलिदान को भी याद किया जाता है।प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।