May 21, 2024

कब है बुद्ध पूर्णिमा, जानें धार्मिक महत्व और पूजा विधि

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध धर्म के लोगों के साथ- साथ हिंदुओ के लिए भी विशेष महत्व रखता है। बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का पर्व खास महत्व रखता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। पंचांग के अनुसार इस साल बुद्ध पूर्णिमा 26 मई को है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हर साल वैशाख पूर्णिमा को मनाया जाता है। जिसके कारण इसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस बार वैशाख पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ गया है क्योंकि इस बार पूर्णिमा पर इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हिंदू मान्यता के अनुसार पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का भी प्रावधान है।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व
ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने वैशाख पूर्णिमा के महत्व के बारे में अपने परम-मित्र सुदामा को द्वारिका में बताया था। कृष्ण जी के बताने के अनुसार, सुदामाजी ने इस दिन व्रत किया था। इससे उनकी दरिद्रता और दुःख दूर हो गए थे। इसके बाद से वैशाख पूर्णिमा का महत्त्व और अधिक बढ़ गया।

पूजा विधि
वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना का भी विशेष विधान है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।