March 13, 2026

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कर्मचारियों को कल्याण किट वितरित की गई

Faridabad/Alive News: नगर निगम ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों को कल्याण किट वितरित की गई और उनके योगदान की सराहना की गई। इस कार्यक्रम के दौरान कई सफाई निरीक्षक मोजूद रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के 16वें दिन नगर निगम फरीदाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफाई कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल, मुख्यालय के सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया और कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर बालगुहेर की उपस्थिति में सफाई कर्मचारियों को कल्याण किट वितरित कर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम की रीढ़ हैं और उनकी सेहत का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।साथ ही उन्होने यह भी कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता तभी सुनिश्चित की जा सकती है जब हमारे कर्मचारी स्वस्थ हो।

कार्यक्रम में कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने सभी कर्मचारियों से हरियाणा राज्य में स्वच्छता पखवाड़ा को नंबर वन बनाने का आह्वान किया और नगर निगम प्रशासन को विश्वास दिलाया कि कर्मचारी इस अभियान में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देंगे।

कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक जगबीर सिंह,ओम प्रकाश शर्मा, बृजमोहन शर्मा और स्वच्छ भारत मिशन की एक्सपर्ट कल्पना मंडल ने भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।