August 25, 2026

कोरोना बढ़ने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

Faridabad/AliveNews : जिलाधीश ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एहतियाती कदम फिर से लागू किया गया है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार पिछले कुछ दिनों में कोविड पॉजिटिव मामलों की वृद्धि को देखते हुए महामारी रोग अधिनियम 1897 के प्रावधान के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला फरीदाबाद में यह दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं।