March 7, 2026

सेक्टर 23 में भारी बारिश से जलभराव, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में बारिश के एक दिन बाद भी सेक्टर 23 के बिजली दफ्तर के सामने रोड से जलभराव कम नही हुआ है जिस के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है, इस वजह से वाहनों का लंबा जाम लग रहा है।

बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण फरीदाबाद के कई इलाको में जलभराव हो गया है। हालांकि कल शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने कई इलाकों से पानी निकाल दिया था लेकिन सेक्टर 23  बिजली दफ्तर वाले रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है जिस के कारण दो पहिया वाहन, रेहड़ी सब्जी वाले और पैदल जाने वाले लोगो को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इस सड़क से नगर निगम को सबसे जादा टैक्स देने वाले उद्योगपति भी अपनी लक्ज़री गाड़ियों से गुजरते है। कई जगहों पर दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए और कारें धीरे-धीरे रेंगती दिखाई दी हैं। शनिवार को दिनभर स्कूल और दफ़्तर जाने वाले लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।    

दुकानदारों का कहना है कि जलभराव की वजह से लोग दुकान पर सामान लेने नहीं आ पा रहे है जिस कारण उनकी दुकानदारी ठप हो गई है। यह तक की कई दुकानों में पानी भी भर गया है।

क्या कहना है स्थानीय निवासियों का  
हर साल बारिश में यही हाल होता है। नाले-नालियां साफ नहीं होती, इसलिए थोड़ी देर की बारिश भी आफ़त बन जाती है। निगम सिर्फ वादे करता है, काम नहीं करता।
– संदीप शर्मा, राहगीर

सेक्टर 23 में बारिश से पानी भरना  सिर्फ एक दिन की परेशानी नहीं बल्कि यह बरसों से चली आ रही व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। इस सड़क के दोनों ओर निर्माण करते समय नगर निगम के किसी भी इंजीनियर को बरसात के पानी की निकासी का बिल्कुल ध्यान नहीं आया और अब सड़क पर दोनों ओर बरसात की पानी की निकासी का नाला न होने की वजह से सड़क तालाब बनी हुई है।
– रोहित, राहगीर

 सरकार और निगम को चाहिए कि ड्रेनेज सिस्टम मजबूत करें। हर बार बारिश में हम लोगों को जलभराव झेलना पड़ता है। इस बार की बारिश मे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
–  विक्रम चौहान, स्थानीय निवासी

 बारिश का पानी दुकान के अंदर घुस गया। सामान खराब हो गया है। हमें तो अब नुकसान की भरपाई कैसे होगी, इसकी चिंता है। लेकिन प्रशासन सड़क से बरसात के पानी निकलने का प्रबंध करे।
–  रीना गुप्ता, दुकानदार