March 10, 2026

नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव, लोगों की सेहत पर पड़ा असर

Faridabad/Alive News: पल्ला से सेहतपुर को जाने वाली सड़क पर इन दिनों नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव हो रहा है। इस जलभराव के कारण वाहनों के साथ – साथ लोगों की सेहत खराब हो रही है। 

पल्ला  से सेहतपुर जाने वाले मार्ग पर तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल के पास बीते दिन हुई बारिश के कारण नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया है और अब यह पानी सड़क पर  आ गया है जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी भर जाने से बड़े- बड़े वाहन तो यहां से आसानी से निकल जाते है लेकिन दो पहिया वाहन का यहां से आना – जाना में काफी परेशानी हो रही है साथ ही इस सड़क पर बड़े – बड़े गड्ढे है जो जलभराव अधिक होने का कारण सड़क के गड्ढे  दिखाई नहीं दे रहे है जिस कारण दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। इस सड़क के नालों के निर्माण को लेकर समाजसेवियों ने कई बार यहां धर्ना प्रदर्शन भी किये है। लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नही दे रहा है। इस सड़क से लाखों की संख्या में लोग हर रोज आवागमन करते है। सांसदों और विधायकों के दावे भी खोखले पड़ गए है और पार्षद तो इस नाले के निर्माण के लिए खरे नहीं उतर सकते है।

क्या कहना स्थानीय निवासियों का 

नालियों की नियमित सफाई न होने और बरसात का पानी सही तरीके से निकलने का प्रबंध न होने की वजह से सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को खतरे का सामना भी करना पड़ रहा है, वहीं पैदल यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

– हिमांशु, स्थानीय निवासी

बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम और संबंधित विभाग इस नाला ओवरफ्लो की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसकी वजह से आए दिन जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यदि जल्द ही नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं की गई तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

– कुसुम चौहान, स्थानीय निवासी