March 7, 2026

13 से 15 जनवरी तक पानी व सीवर कनेक्शन नियमितीकरण के कैंप स्थगित

Faridabad/Alive News : नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर के विभिन्न जोन में पानी एवं सीवर कनेक्शन के नियमितीकरण के लिए लगाए जा रहे कैंप 13 से 15 जनवरी तक स्थगित रहेंगे। नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।

नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) सलोनी शर्मा ने बताया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा नियमित रूप से सभी जोन में पानी और सीवर कनेक्शन से संबंधित कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि, वेबसाइट के तकनीकी मेंटेनेंस के चलते 13 से 15 जनवरी तक इन कैंपों का आयोजन संभव नहीं होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वेबसाइट का मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही आगामी कैंपों की तिथियों की जानकारी शीघ्र ही शहरवासियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। नगर निगम फरीदाबाद ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा के लिए सहयोग करें।