June 6, 2026

तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच सड़क पर कर रहे इंतजार

Noida/Alive News: शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान का असर अब मेट्रो और बस स्टेशनों के बाहर भी साफ दिखाई देने लगा है, जहां यात्रियों को बस और ऑटो के इंतजार में लंबे समय तक धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी सुगंधा ने बताया कि दोपहर के समय बस और ऑटो मिलने में काफी समय लग जाता है, जिससे तेज गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इतनी तेज धूप होने के कारण उन्हें ज्यादातर समय सिर ढककर ही बाहर निकलना पड़ता है।

वहीं रवि का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए उन्हें तेज धूप में काफी देर तक ऑटो का इंतजार करना पड़ता है। कई बार ऑटो चालक गर्मी का हवाला देकर किराया भी बढ़ा देते हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

इतिका ने कहा कि दोपहर के समय गर्मी बहुत बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से घर से निकलना भी मुश्किल होता है। हालांकि मेट्रो से आते हैं लेकिन मेट्रो स्टेशन के बाहर निकलते ही ई रिक्शा और ऑटो में बैठने के बाद बहुत गर्मी लगती है। वही कभी-कभी तो बस के लिए खड़ा होना पड़ता है।