March 7, 2026

आज देश के चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।

Delhi/Alive News: देश के चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए आज 19 जून, 2025 को मतदान शुरू हो गया है। केरल के नीलांबुर, पंजाब के लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल के कालीगंज और गुजरात के विसावदक और कड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत:
विसावदर: 12.10%
कडी: 9.05%
नीलांबुर: 13.15%
लुधियाना पश्चिम: 8.50%
कालीगंज: 10.83%

केरल के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के वीट्टीकुथ स्थित सरकार लोअर प्राइमरी स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 184 पर मॉक-पोलिंग की गई। विधानसभा क्षेत्र के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। एल.डी एफ ने एम स्वराज, यू. डी. एफ ने आर्यदान शौकत और भाजपा ने एडवोकेट मोहन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया है।नीलांबुर उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। मतदान शुरू होने से लेकर सुबह 9 बजे तक 13.15% मतदान दर्ज किया गया है।

लुधियाना पश्चिम में भाजपा ने किसे बनाया उम्मीदवार-
पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मॉक-पोलिंग की गई। यहां भी सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया।विधानसभा उपचुनाव के लिए ए.ए.पी ने संजीव अरोड़ा, कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने परुपकर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है।पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। क्षेत्र के देबग्राम डीके गर्ल्स हाई स्कूल के बूथ नंबर 171 के पीठासीन अधिकारी प्रद्युत मल्लिक ने कहा, “चुनाव आयोग की ओर से अच्छे इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा भी अच्छी है।”

कालीगंज में बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने-
उन्होंने कहा कि सबकुछ देखकर हमें पूरा भरोसा है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होगा। मॉक-पोलिंग की गई है और सबकुछ सुचारू रूप से चल रहा है। इस मतदान केंद्र पर 1174 मतदाता हैं।बता दें, कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। टी.एम.सी ने अलीफा अहमद, बीजेपी ने आशीष घोष और कांग्रेस ने काबिल उद्दीन शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है।